सड़क की बदहाली पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने उठाई आवाज, जल्द सुधार की मांग
मस्तूरी। क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने आवाज उठाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्कूली विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा आम जनता की मूलभूत जरूरत है और सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।ज्वाला बंजारे ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार चर्चा की जाएगी।