पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का मस्तूरी में भव्य स्वागत, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने किया अभिनंदन

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के मस्तूरी आगमन पर जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर की अगुवाई में बस स्टैंड के समीप उनका भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 17 के जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में तमेश सिंह ठाकुर, रमेश सिंह ठाकुर, लाला महाराज, करारी के सरपंच, राहुल सिंह, किरारी के सरपंच तथा लावर के सरपंच चंदन कैवर्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मल्हार के माँ डिडनेश्वरी मंदिर में किए दर्शन

मस्तूरी बस स्टैंड के समीप स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव मल्हार स्थित प्रसिद्ध माँ डिडनेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने क्या कहा?

जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का मस्तूरी आगमन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए आत्मीय मुलाकात का अवसर रहा। इस दौरान उनका स्वागत कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

नितेश सिंह ठाकुर की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। इसके पश्चात टी.एस. सिंहदेव ने मल्हार स्थित माँ डिडनेश्वरी मंदिर में दर्शन किए।